फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaitra Navratri 2022 Rs 151 fixed for mundan in Vindhyachal action will be taken on negligence in boating

Chaitra Navratri 2022: विंध्याचल में मुंडन के लिए 151 रुपये तय, नाव संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 31 Mar 2022 04:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Mar 2022 04:00 PM IST
सार

चैत्र नवरात्र के दौरान मां विध्यवासिनी दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जिले के शीर्ष अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। श्रद्धालुओंव दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कई दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 Rs 151 fixed for mundan in Vindhyachal action will be taken on negligence in boating
मंडलायुक्त और उप पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज मेला क्षेत्र पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इस बार कोविड के नियमों को लेकर बंदिशें कम हो गई हैं, जिसको लेकर मां के भक्तों में खासा उत्साह है। मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व उप पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने विंध्याचल पहुंचकर चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं कोतवाली थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक शहर संजय वर्मा ने बैठक की। नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह नगर ने नाई समाज को अपने ड्रेसकोड में ही मेला क्षेत्र कार्य करने को कहा।

विज्ञापन

फोटोग्राफर को नाव में नहीं बैठाएं

प्रत्येक मुंडन का 151 रुपये रेट निर्धारित किया गया है। नाविकों से कहा कि नाव में लाइफ जैकेट होना जरूरी है। नशा करने के बाद नौका का संचालन किया तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि किसी भी फोटोग्राफर को नाव में साथ न बैठाएं। यदि कोई जोर जबरदस्ती करता है तो तत्काल उसकी सूचना विंध्याचल कोतवाल को दें। 20 वर्ष से कम आयु के लोग किसी भी दशा में नौका संचालन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022 Rs 151 fixed for mundan in Vindhyachal action will be taken on negligence in boating
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मेला क्षेत्र पहुंचे  मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व उप पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने  तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों व पंडा समाज के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में निकास द्वार से दर्शन नहीं कराया जाए। पुलिस अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि वाहन निर्धारित स्थल पर लगे बैरियर के आगे नहीं जाएंगे। 

मेला में एसडीआरएफ की दो टीमें व क्यूआरटी रहेगी तैनात

अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीम एवं क्यूआरटी टीम बुलाई गई है। इसके अतिरिक्त दो हाई स्पेशल ड्रोन कैमरा मुंबई से मंगाए गए हैं। गुरुवार को पुलिस नगर ने रोडवेज परिसर में कैमरा का ट्रायल भी किया। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed