फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Central and state government is doing development for all

केंद्र व प्रदेश सरकार सबका कर रही विकास

Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Central and state government is doing development for all
महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में शनिवार को प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सबके साथ सबका विकास कर रही है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रदेश में कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले या तो जेल चले जायं अथवा प्रदेश छोड़ दें। अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्टांप राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल के बाद भी केंद्र व प्रदेश की सरकारें गरीबों के साथ है और सरकार वर्तमान में भी कई योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। राजस्व मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि ने प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए संकल्पित है। बिना किसी भेदभाव के हर किसी का विकास ही सरकार का लक्ष्य है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इसमें पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव, निधि सिंह पटेल, काजल, अनिल कुमार सिंह, श्याम नारायण तिवारी, विवेक बरनवाल, स्नेहलता द्विवेदी, हरिशंकर सिंह पटेल, मधुरिमा तिवारी व कुलदीप शुक्ल को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव, विवेक बरनवाल, जान्हवी तिवारी, डीपीआरओ अरविंद कुमार, पीडी अनय मिश्र, डीसी मनरेगा मो. नफीस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed