{"_id":"65e0da1474ec7b56cd0ed184","slug":"center-administrator-relieved-after-finding-irregularities-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-113157-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अनियमितता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अनियमितता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक कार्यमुक्त
विज्ञापन
मिर्जापुर। भदोही जिले के भारत भारती इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने जिलाधिकारी भदोही तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान का अनियमितता मिलने पर उन्होंने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को कार्य मुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही एक कक्ष निरीक्षक को उन्होंने अभद्र व्यवहार करने पर तत्काल कार्यमुक्त करते हुए बोर्ड परीक्षा की समाप्त होने अर्थात नौ मार्च तक विद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया।
मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. जिलाधिकारी भदोही तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल के साथ गोपीगंज स्थित भारत भारती इंटर कॉलेज में सुबह की पाली की परीक्षा में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उस दौरान हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान जब मंडलायुक्त अधिकारियों के साथ कक्ष संख्या चार तथा छह में पहुंचे तो वहां ग्रीन बोर्ड बिना ढंके हुए खुला दिखाई दिया। साथ ही कक्ष संख्या पांच में श्यामपट्ट पर कुछ लिखा हुआ था, जो चाक से लिखा था और ऐसा लग रहा था कि उसको बाद में मिटाया गया है। सीसी कैमरे से निगरानी करने पर पता चला कि सीसी कैमरे में किसी भी कक्ष का कोई भी बोर्ड नहीं दिख रहा था। इस पर उन्होंने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक मंजू यादव को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता रामपाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही को केंद्र व्यवस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद केंद्र व्यवस्था मंजू यादव को कार्यमुक्त करते हुए उनकी जगह पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पटेल को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया। इसी केंद्र में एक कक्ष निरीक्षक शेषधर पांडेय ने मंडलायुक्त से ऊंचे स्वर में बात की। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। साथ ही कक्ष निरीक्षक को तत्काल कार्यमुक्त करके बोर्ड परीक्षा समाप्त होने अर्थात नौ मार्च तक विद्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बताया कि मंडल के केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है। किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।