फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Celebrating her birthday with pomp

धूमधाम से मना मायावती का जन्मदिन

Fri, 16 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 16 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrating her birthday with pomp
बहुजन समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को सिटी क्लब परिसर में सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 59 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर 59 पाउंड का केक काटा गया तथा 59 नीले रंग के गुब्बारे आसमान में उड़ाए गए।। समारोह के दौरान मायावती के दीर्घायु की कामना की गई।

सात दर्जन से अधिक नि: शक्तजनों, गरीब और असहायों लोगाें के बीच आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
सिटी क्लब परिसर में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 59 वें जन्मदिन को जन-कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।

जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इलाहाबाद और मिर्जापुर मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर ने कहा कि मायावती हमेशा जुल्म ज्यादती के खिलाफ जंग लड़ती रहीं।
विज्ञापन


कहा कि आने वाले 2017  विधानसभा चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सूबे में जंगलराज कायम है और विकास पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के अपराधी या तो प्रदेश को छोड़ा था या पांच साल तक दुबके रहे।। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मझवां विधायक डा. रमेश चंद बिंद ने मायावती के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि बसपा के शासनकाल में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर था। पूर्व विधायक राम लौटन सिंह ने कहा कि बसपा हमेशा काम करने पर विश्वास रखती है।


 बसपा नेता अशोक भारती ने मायावती के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि बसपा से सारे विरोधी बौखला गए हैं और अनाप-शनाप बक रहे हैं।

जन्मदिन समारोह की अध्यक्षता बसपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम और संचालन महासचिव राजनारायण निराला ने किया।

कार्यक्रम के दौरान लोकगायक राजाराम भारती, लालजी भारती, रामधनी यादव ने अपने गीतों से मायावती के जीवन से जुड़ी उपलब्धियाें का बखान किया, जिसे सुन कार्यकर्ता मंत्रमुग्ध हो उठे। कड़ाके की ठंड के बावजूद सिटी क्लब परिसर बसपा कार्यकर्ताओं से भरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed