फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Celebrated festival with social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया ईदुज्जुहा पर्व

Sat, 01 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Celebrated festival with social distancing
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुर्बानी का पर्व बकरीद अथवा ईदुज्जुहा अकीदत के साथ मनाया गया। कोविड- 19 के चलते मस्जिदों में सार्वजनिक तौर से नमाज नहीं पढ़ी गई। लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की।
विज्ञापन

लाकडाउन व प्रशासन के निर्देशानुसार लोगों ने मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ी। मस्जिदों में उन्हीं लोगों ने ही नमाज अदा की जिनको पहले से ही अनुमति थी। अन्य लोगों ने अपने घरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही नमाज अदा किया। पर्व के बाद भी नगर अथवा ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतर लोग अपने घरों से भी नहीं निकले। कुछ बच्चे जरूर खेलकूद के लिए बाहर निकले लेकिन वह भी शीघ्र ही घरों में चले गए। शाम को जरूर कुछ चहल पहल रही। लोगों ने अपने घरों में ही कुर्बानी की। उसमें भी सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया। लोगों ने जुबानी ही दूसरों को मुबारकबाद दी। बहुत जगहों पर तो मोबाइल से ही यह रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन

नगर के इमामबाड़ा, स्टेशन रोड, वासलीगंज व अन्य प्रमुख जगहों पर जहां पर्व पर मेला की रौनक रहा करती थी, सन्नाटा पसरा रहा। बच्चों को काफी मायूसी रही। ईदगाह जहां पर हजारों की भीड़ इकट्ठी होती थी, वहां भी सन्नाटा ही पसरा रहा। हर जगह पर प्रशासन सतर्क रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अकीदत के साथ बकरीद का पर्व मनाया गया। लाकडाउन के चलते लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की और कुर्बानी की। प्रशासन सुरक्षा के चलते दिन भर चक्रमण करता रहा।
चुनार, नगर के मोची टोला, भरपुर, गोला बाजार, कसाई महाल, लालदरवाजा आदि मुहल्लों में स्थित ईदगाह व मस्जिदों में प्रशासन द्वारा निर्धारित संख्या में लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बकरीद की नमाज अदा की। अधिकांश लोगों ने घर में ही नमाज अदा कर कुर्बानी का रस्म निभाते हुए बकरीद का त्यौहार मनाया। शांति व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी चुनार सुरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव व कोतवाल मनोज कुमार सिंह क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। अदलहाट, विभिन्न मस्जिदों मे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा किया।वहीं लोगों ने अपने-अपने घरों मे कुर्बानी का रस्म अदा कर त्योहार मनाया। क्षेत्र के गरौङी,भुईलीखास,बरेव, नैठी,खिरौङी,भलवा,देवलासी,रसूलपुर ,पथरौरा, हमीदपुर, गयासपुर, खजुरौल, बेगपुर, सहित दर्जनों गांवो के ईदगाहों व मस्जिदों मे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बारी-बारी से नमाज अदा किया।सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव दल-बल के साथ क्षेत्र के ईदगाहों, मस्जिदों पर भ्रमण करते रहे।अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्री ,क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव व उप जिलाधिकारी चुनार सुरेन्द्र बहादुर सिंह भी क्षेत्र मे भ्रमण कर शांति ब्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जमुई, बकरीद के त्यौहार में विभिन्न मस्जिदो मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पाँच पाँच लोगो ने नमाज अदा किया। क्षेत्र के सुकुलपुरा, जमुहार, दुमदुमा, सरैया,सिकन्दरपुर, रैपुरीया में बारी बारी से नमाज अदा की। सुरक्षा की दृष्टि से कजरहहट चौकी प्रभारी मोहम्मद ऐश खाँ मय फोर्स सहित मस्जिदो पर भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। राजगढ़, क्षेत्र के ददरा ईदगाह व राजगढ़ मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज नहीं पढ़ी गई। लोगों ने अपने-अपने घरों में फज्र की नमाज अदा की। फिर घरों में ही कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। हलिया, क्षेत्र में हलिया बाजार के गौसिया मस्जिद, राजपुर, बबुरा खुर्द , ड्रमंडगंज, महेशपुर,मनिगढा, खम्हरिया, आदि मस्जिदों पर सोशल डिस्टेंस के साथ नमाज अदा की गई । सुरक्षा व्यवस्था में इलाकाई पुलिस मस्जिदों के साथ क्षेत्र में चक्रमण करती रही। इस दौरान एसडीएम जंग बहादुर व सीओ भानु प्रकाश क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

बकरीद पर्व पर जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को सुबह पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में भ्रमण किया।
जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस बल/पीएसी बल/क्यूआरटी टीम के साथ शहर क्षेत्र में बकरीद (ईद उल अजहा) पर्व पर शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर व बातचीत कर वर्तमान समय मे फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 की को देखते हुए अपने घरों में रहकर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की गयी। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, सहित पुलिस बल/ पीएसी व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed