रंगोली बनाई मनाई दीवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंधी कटरा स्थित सुनीता बाल निकेतन में बच्चों ने धूम से दीपावली मनाई। प्रधानाचार्या सुमन गुप्ता ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया। डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विशाल रंगोली बनाइ और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। इस दौरान आयुष सर्राफ, आस्था सर्राफ, नेहा गुप्ता, उर्वर्शी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
ग्लोबस कॉलेज आफ आईटीआई मैनेजमेंट में छात्रों द्वारा धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने दिया सजाओ, कार्ड मेकिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। डायरेक्टर अंशु अग्रवाल ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। किड्स इंटरनेशनल स्कूल में दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने दीप जला कर दीपावली पर्व मनाया। सेंटर हेड इकरा अंजुम और प्रबंधक इमरान खान ने बच्चों को दीपावली पर्व के बारे में बताया। एमए पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा दीपदान और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रबंधक विजयानंद द्विवेदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। नेशनल कानवेंट स्कूल में दीप सज्जा और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण, देश प्रेम एवं समाज की झाकियों का चित्रण किया। प्रधानाचार्या अनुपमा गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। गुरुनानक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अध्यक्ष जसवंत सिंह सरना, प्रबंधक जगजीत सिंह डंग, पूर्णिमा द्विवेदी ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
एसएन पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व पर गणेश लक्ष्मी सज्जा, दीपक सज्जा, मटका सज्जा, दीपावली कार्ड, रंगोली और थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गणेश व लक्ष्मी का रुप धारण किया। प्रधानाचार्या संध्या सिंह, डायरेक्टर राजेश सिंह आतिशबाजी से दूर रहने की सलाह दी। लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों ने धनवंतरि जयंती मनाई गई। डायरेक्टर गीता गुप्ता व प्रधानाचार्या सावित्री मौजूद रहे।