फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Celebrated Christmas Feast

धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

Sat, 26 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 26 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Christmas Feast
क्रिसमस पर्व पर शुक्रवार को चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा में देश में खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की गई।
विज्ञापन


मसीही समाज के लोगों ने विशेष गीत प्रस्तुत कर एक दूसरे को क्रिसमस-डे की बधाई दी। सेंटा क्लाज ने नन्हें-मुन्नों के बीच जाकर तरह-तरह के उपहार व चाकलेट बांटे।

पर्व के मद्देनजर चर्च की रंग-बिरंगे झालरों से की गई भव्य सजावट एक विशेष छटा बिखेर रही थी।

नगर के मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च में सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। क्रिसमस-डे पर आयोजित कार्यक्रम में मसीही समुदाय के लोगों ने आया है मसीह चरनी में तू..आया है यीशु आया है.. गीत प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन


प्रार्थना सभा में चर्च के पादरी सुरेश मसीह ने देश में खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारा, एकता-अखंडता का संदेश दिया।  इस दौरान काल्विन, छोटू तहरे, आशीष मसीह, कविता वाकर, एआर फार्मर, मरवीन हेक्टर, विमलेश सिंह, टीएस जोब, बाबू भाई, सुनील बटलर, अमन, प्रभा  लाल, बेबी तहरे, बलबीर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर क्रिसमस डे पर नगर क्षेत्र के भुजवा की चौकी स्थित इटरनल ग्रेस यीशु दरबार में यीशु जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन तथा दिव्य प्रवचन का आयोजन किया गया। 

शुभारंभ यीशु दरबार के अध्यक्ष रेव्ह विजय कुमार एम ने प्रार्थना कर किया। प्रार्थना सभा में उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के बताए हुुए मार्गो पर चलकर ही जीवन में सुख शांति प्राप्त करने का संदेश दिया।


मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया रहे एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन व के. ज्वाय रहे। इस दौरान सुशंथा विल्स, रजी चाको, अनिश अरूण पाल, एनडी प्रसाद, राबिन, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed