{"_id":"628fd5f69b7eb61ce3216e61","slug":"cdpo-investigation-and-clarification-sought-from-halia-on-low-feeding-mirzapur-news-vns655678210","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडिंग कम होने पर सीडीपीओ छानबे व हलिया से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडिंग कम होने पर सीडीपीओ छानबे व हलिया से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में राज्य पोषण मिशन अभियान के अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। साथ ही जिला निगरानी युवा अनुश्रवण समिति की बैठक भी आहूत की गयी। इसमें पोषण ट्रैकर एप पर कम फीडिंग होने पर सीडीपीओ छानबे व हलिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया।
शून्य से तीन वर्ष एवं तीन वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों के वजन की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आशा वर्करों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीएचएनडी के सत्र की बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों की भी उपस्थिति सुनिश्चित करायी जानी चाहिए। आशा कार्यकर्ता बीएचएनडी बैठक के दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान को बैठक में आने के लिये अवगत कराएंगी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें, ताकि गांव के शत- प्रतिशत बच्चो का टीकाकरण व वजन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में बताया गया कि जिले के 2,668 आंगनबाड़ी केंद्रों में 2,68,204 बच्चों का वजन अब तक किया जा चुका है। एनआरसी इंचार्ज व चिकित्सक द्वारा एनआरसी में लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देशित किया कि एनआरसी में भर्ती बच्चों तथा उनके अभिभावकों को देय सुविधाएं समय से उपलब्ध करायी जानी चाहिए। चेतावनी दी कि आगे से शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में समुदाय स्तर पर बच्चों के लिए चिकित्सीय प्रबंधन आदि की भी समीक्षा की गयी। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में बताया गया कि 18 लक्ष्य की तुलना में 12 के निर्माण पूर्ण करा लिये गये हैं तथा छह आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीलेश, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।