फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CDO sought clarification from the executive engineer

सीडीओ ने अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
CDO sought clarification from the executive engineer
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार को सिटी विकास खंड के ग्राम सभा इटवा में पूर्वांचल विकास निधि से बनी सड़क व नाली का निरीक्षण किया। इस कार्य में रिटेनिंग वाल का प्रावधान नहीं होने के बावजूद इसका निर्माण कराने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने एनएच-7 (इटवा) से पंचायत भवन होते हुए नैपुरवा तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को बताया गया कि 53.31 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत है। इसकी तुलना में 5.33 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग की स्वीकृत लंबाई 830 मीटर एवं चौड़ाई तीन मीटर है। इसी के अनुरूप सीसी रोड का कार्य किया जाना है। निरीक्षण के दौरान मौके पर 110 मीटर भाग में सीसी रोड, नाली के अलावा पांच मीटर चौड़ाई में रिटेनिंग वाल का निर्माण भी मिला। हालांकि 720 मीटर भाग में तीन मीटर चौड़ाई में सीसी रोड का कार्य अभी बाकी है। धनाभाव के कारण अवशेष कार्य अभी नहीं कराए गए हैं। यह भी बताया गया कि कार्ययोजना में रिटेनिंग वाल का कार्य शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना में रिटेनिंग वाल का कार्य शामिल नहीं होने के बावजूद इसका निर्माण कराने पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने कार्ययोजना में शामिल नहीं होने के बावजूद रिटेनिंग वाल का निर्माण कराने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed