{"_id":"5fc3f3d28ebc3e9b8d708da8","slug":"cdo-caught-irregulars-in-muster-role-mirzapur-news-vns5607294116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने पकड़ी मस्टर रोल में अनियतितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने पकड़ी मस्टर रोल में अनियतितता
विज्ञापन
लालगंज/ हलिया। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने लालगंज विकासखंड के गंगा सागर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 257 श्रमिकों का मस्टररोल वेबसाइट पर अंकित मिला लेकिन मौके पर श्रमिक नहीं मिले। इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने फटकार लगाई।
विकासखंड लालगंज में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी गंगासागर गांव पहुंचे। जांच के दौरान पाया कि मस्टररोल तो निकाला है पर काम नहीं किया जा रहा। उनको गांव वालों ने बताया कि सचिव लंबे समय से छुट्टी पर है। रोजगार सेवक इस ग्राम पंचायत में कार्यरत नहीं है। इसपर उन्होंने कार्य प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण के लिए कहा। यह भी बताया कि आगामी दो दिनों के अंदर वह कार्य स्थल पर किसी भी गांव का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस मौजूद थे।
ड्रमंडगंज, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह रविवार की शाम हलिया ब्लाक के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में पहुंचे। मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे खेत के समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया । सीडीओ ने अनुपात के सापेक्ष कम महिला श्रमिकों की भागीदारी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कार्यस्थल पर मौजूद एपीओ को मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्य कराए जाने तथा श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मानव दिवस बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने काम कर रही महिला श्रमिकों से मजदूरी आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। सूखे पड़े तालाबों का गहरीकरण तथा चेकडैम आदि कार्यों को मनरेगा के तहत कराए जाने के लिए एपीओ मनरेगा को निर्देशित किया। इस दौरान एपीओ मनरेगा ज्ञान सिंह, रोजगार सेवक राज कुमार मौजूद रहे।