फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CBI block Spinning papers

सीबीआई ने ब्लॉक में कागजात खंगाले

Fri, 10 Feb 2017 12:59 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 10 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
CBI block Spinning papers
मनरेगा कार्यों की जांच करती सीबीआई टीम। - फोटो : mrzapur
सीबीआई टीम डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को भी मनरेगा कार्यो में अनियिमतता की जांच करने हलिया ब्लॉक पहुंची। उसने ब्लॉक में ही कराए गए कार्यों के कागजातोें और बैंक अभिलेखों को खंगाला।
विज्ञापन


सीबीआई विकास खंड हलिया में वर्ष 2007 से 2010 के बीच कराए गए कार्यों की जांच कर रही है। निरीक्षण के दौरान मस्टर रोल और बैंक खातों का निरीक्षण किया। डिप्टी एसपी ने बताया कि कागज पर परसिया गांव में बने कूप को कई बार के जांच में ढूंढा जा रहा था, वह कूप परसिया के बगल के गांव महोखर में बना पाया गया है। कूप तीन लाख 75 हजार की लागत से वर्ष 2007 से 2010 के बीच बना है। मस्टर रोल में एक ही आदमी का जॉब कार्ड दो जगह अंकित पाया गया है।
विज्ञापन


स्थलीय जांच करने के बाद उन कार्याें पर की गई सामग्री की आपूर्ति करने वाले फर्मों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैटेरियल आपूर्ति करने वाले फर्माें के बैंक खातों की जांच की जाएगी। इन खातों में जमा बड़ी रकम का उपयोग कैसे हुआ है। हाईकोर्ट द्वारा जांच के दायरे में चिन्हित किए गए 71 कार्यों के अलावा अन्य 13 कार्यों की जांच की जा सकती है। इस दौरान ब्लॉक पर इस संबंध में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed