फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cash and jewellery worth

Mirzapur News: 10 कमरों के ताले तोड़कर नकदी-आभूषण समेत 23 लाख की चोरी

Mon, 26 Oct 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
cash and jewellery worth
जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के परमानपुर गांव में बंद मकान में टूटी आलमारी। स्रोत- व - फोटो : katra news
- जिगना के गौरा ग्राम पंचायत के परमानपुर गांव की घटना, लेखपाल और रेलवे के इंजीनियर का है मकान
विज्ञापन

जिगना। थाना क्षेत्र के गौरा ग्राम पंचायत के परमानपुर गांव के बंद मकान के दो मंजिला मकान के 10 कमरों के ताले तोड़कर चोर नकदी और आभूषण समेत 23 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
परमानपुर गांव निवासी जय शंकर पांडेय ने बताया कि उनका मकान और व्यवसाय प्रयागराज के नैनी में है। वह परिवार के साथ वहीं रहते हैं। उनका एक बेटा बृजेश पांडेय खम्हरिया में कपड़े की दुकान चलाता है। दूसरा बेटा नीरज पांडेय लालगंज तहसील में लेखपाल है। परिवार के साथ मिर्जापुर में रहता है। तीसरा बेटा शिव कुमार पांडेय रेलवे में इंजीनियर है। वर्तमान में नागपुर में है। घर पर परिजनों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

जयशंकर ने बताया कि 27 सितंबर को बेटा नीरज और भतीजा इंद्रेश घर गए थे। शाम को वे मिर्जापुर चले गए। शुक्रवार को नीरज घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे पर गए तो उसका भी ताला टूटा मिला। घर में प्रवेश करने पर नीचे के सात कमरों और दूसरी मंजिल के तीन कमरों व रसोई के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय शंकर पांडेय ने बताया कि चोर सोने का हार, मंगलसूत्र, चेन, झुमका, नथिया, बेंदी, अंगूठी, सोने की चूड़ियां, पायल और बेटे की शादी में मिले पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत 23 लाख रुपये से ज्यादा है। चोरी 27 सितंबर से 22 अक्तूबर के बीच हुई है। लेखपाल नीरज पांडेय ने जिगना थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed