फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed in Aqua Jungle Water Park assault case

एक्वा जंगल वाटर पार्क मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed in Aqua Jungle Water Park assault case
अहरौरा। एक्वा जंगल वाटर पार्क में हुई मारपीट की घटना और बवाल के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की देर शाम दो नामजद तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार की शाम को एक्वा जंगल वाटर पार्क में परिजनों तथा अन्य साथियों के साथ पहुंची सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल व अरुण पटेल और वाटर पार्क के बाउंसरों-कर्मियों से मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच देर रात तक सुलह समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल की तहरीर का पुलिस ने संज्ञान लिया और एक्वा जंगल वाटर पार्क संचालक प्रदीप सिंह, रिंकू सिंह व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एक्वा जंगल वाटर पार्क में रविवार की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल के प्रतिनिधि अरुण पटेल की तहरीर पर दो नामजद तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed