फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against two named and 15 unknown, force deployed on the spot

दो नामजद व15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, मौके पर फोर्स तैनात

Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two named and 15 unknown, force deployed on the spot
कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात को छींटाकशी का विरोध करने पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामला दो संप्रदाय के बीच का होने के चलते पुलिस की तैनाती की गई है। नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने भ्रमण कर दोनों पक्षों को किसी भी तरह का विवाद न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे रात साढ़े नौ बजे छींटाकशी का विरोध करने पर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मारपीट किया और पथराव शुरु कर दिया। पथराव होने पर मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में कुछ लोगों को हल्की चोट लगी। पथराव किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रथम पक्ष से भी लोग इकट्ठा हो गए। तब तक कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय आस-पास के थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को हटाया। मामले में भाजपा नेता रविशंकर साहू ने तहरीर देकर आरोप लगायाकि संगमोहाल चौराहे पर कुछ लोग अड्डेबाजी करते हैं। आने जाने वाली लड़कियों के साथ छींटाकशी और छेड़खानी करते हैं। बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे उनका पुत्र जा रहा था तो उसके साथ बदतमीजी की गई। छींटाकशी का विरोध करने पर पुत्र को धक्का देकर गिराया और पिटाई करने लगे। भीड़ इकट्ठा होने पर भाग की गली से पथराव करने लगे। पुलिस ने रविशंकर साहू के तहरीर पर अल्ताफ के पुत्र मिंटू और मेहताब समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, अश्लील हरकत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पीएसी व थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed