फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against six including former head

पूर्व प्रधान समेत छह पर मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six including former head
हलिया। वीरपुर गांव निवासी अधिवक्ता ने मंगलवार को तहरीर देकर पूर्व प्रधान समेत छह लोगों पर प्राण घातक हमला करते हुए गले से चेन व 25 हजार रुपये लूटने व जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ता पंचूलाल ने तहरीर में बताया कि गांव के पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए कार्य की शिकायत गांव निवासी एक व्यक्ति ने की थी। वह मामले की पैरवी करते हैं। पूर्व प्रधान इस बात की रंजिश रखता था। वह 14 नवंबर को शक्तेशगढ़ आश्रम से अपने साथी के साथ बाइक से घर आ रहे थे। सुखड़ा नाला पर पहुंच थे कि पहले से घात लगाकर बैठे प्रहलाद मौर्य, प्रमोद, अनजत, दीपू, निर्मला, दो अज्ञात लोगों ने उसे रोककर लाठी-डंडे, राड से हमला कर दिया। पिटाई से वह बेहोश हो गया था। इस दौरान विपक्षी गले से सोने की चेन, जेब में रखा 25 हजार रुपये लूट ले गए। होश में आने पर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। तहरीर पर पुलिस ने प्राण घातक हमला, लूट, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed