फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case against the accused grandson and his two brothers, all absconding

हत्यारोपी पौत्र और उसके दो भाइयों पर केस, सभी फरार

Sun, 02 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case against the accused grandson and his two brothers, all absconding
जिगना। थाना क्षेत्र के बसेवरा गांव में शनिवार की दोपहर जमीनी विवाद में दादा की धारदार हथियार से हत्या करने वाले पौत्र व उसके दो भाईयों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है। मृतक के छोटे पुत्र ने तीनों भतीजों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पिता के तीन भाईयों पर भी आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलूओं पक जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 83 वर्षीय ओमकार नाथ दुबे को दो पुत्र है। बड़ा पुत्र बालकृष्ण उर्फ गूंगे और छोटा पुत्र साधू उर्फ रामकृष्ण है। ओमकार नाथ अपने छोटे पुत्र के साथ गांव के पास सीवान में घर बनाकर रहते थे। बालकृष्ण का पुत्र रवि श्याम दुबे उर्फ गोलू गांव में मकान बनवा रहा था। दादा ओमकार नाथ उसे मकान बनवाने से मना कर रहे थे।इस पर पौत्र रविश्याम दुबे ने शनिवार की दोपहर दादा के गले पर कटवासा से हमला कर हत्या कर दिया। मामले में मृतक के छोटे पुत्र रामकृष्ण उर्फ साधू ने अपने बडे़ भाई के तीनों पुत्र रविश्याम उर्फ गोलू, स्वयं और हिमांशु के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। साथ ही पिता के तीनों भाईयों के खिलाफ भी साजिश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर देर रात पुलिस ने तीनों भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। आरोपी घर छोड़ कर फरार है। घर पर ताला लटक रहा है। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे पुत्र ने मृतक पिता के तीनों भाईयों पर भी हत्या की साजिश की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का बड़ा पुत्र बालकृष्ण उर्फ गूंगे जहां पर पत्थर रखकर नया मकान बनाना चाहता था। उस जमीन को वृद्ध किसी को बैनामा करने वाले थे। जानकारी होने पर गोलू ने दादा की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या में उसका भाई स्वयं दुबे और हिमांशु दुबे भी शामिल थे। थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि तीनों भाईयों पर हत्या का मुकदमा और तीन पर साजिश रचने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश व छानबीन की जा रही है। हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है। मृतक कुछ जमीन का बैनामा पहले भी कर चुका है। छोटे पुत्र के साथ रहने की वजह से पैसा आदि उन्हीं को देता था। बड़े पुत्र से दूरी बना कर रहता था।

पहले भी जमीनी विवाद में हो चुका है चुका है रिश्तों का कत्ल
हलिया। वैसे जो जमीनी विवाद को आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती है। जिगना में शनिवार को पौत्र ने दादा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। यह कोई नया मामला नहीं है। पहले भी रिश्तों का कत्ल हो चुका है। हलिया क्षेत्र के जमीनी विवाद में दो वर्षों में अब तक दो मौत हो चुकी है। जिसमें 2018 में देवरी दक्षिण गांव निवासी 45 वर्षीय सियाराम चौरसिया की भाई ने कुल्हाड़ी सारकर हत्या कर दी थी। वहीं बीते 23 जुलाई को खेत की जुताई के दौरान पारिवारिक विवाद में खुदाईपुर गांव में 65 वर्षीय महिला प्रभावती की मौत हो गई थी। जमीन के विवाद के चलते लिए मारपीट होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed