फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Carpet weaver dies due to drowning

डूबने से कालीन बुनकर की मौत

Wed, 13 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Carpet weaver dies due to drowning
कटरा कोतवाली क्षेत्र के रुखड़ घाट पर मंगलवार की शाम को स्नान करते समय डूबने से एक कालीन बुनकर की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ के पहुंचने के बाद चार घंटे बाद शव बरामद हुआ। कालीन बुनकर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महंथ शिवाला निवासी संजय कुमार यादव (42) शाम को चार बजे रुखड़घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्नान करते समय गहरे जल में जाने से वह डूबने लगा। डूबते वक्त उसने आवाज लगाया, लोगों ने कोशिश किया पर असफल रहे। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के साथ विंध्याचल से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन की जाने लगी। खोजबीन के लिए एनडीआरएफ को बुुलाया गया। एनडीआरएफ ने रात आठ बजे शव को बरामद किया। कटरा कोतवाल नवीन तिवारी ने बताया कि नहाते समय कालीन बुनकर डूब गया। उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed