फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Canal water entered the houses by overflowing

ओवरफ्लो होकर नहर का पानी घरों में घुसा

Wed, 21 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Canal water entered the houses by overflowing
सिंचाई खंड चुनार के जरगो बांध से निकली नहर की साफ-सफाई न होने से बुधवार को उसका पानी ओवर फ्लो कर गया। पानी ओवरफ्लो होने से खुटहां के दर्जनों घरों में पानी घुस गया। पानी के चलते धान की नर्सरियां समेत अन्य फसलें पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं आक्रोशित किसान एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे इमिलियाचट्टी चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को किसी तरह से समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नहरों के रख-रखाव व साफ-सफाई पर मनमानी का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सिचाई विभाग के अधिकारियों ने पहले नहर का पानी बंद कराते हुए नहर के साइफन को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। नहर का संचालन बंद होने से किसानों के सामने जहां एक तरफ सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं दूसरी तरफ टेल पर बसे किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उधर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार हरिशंकर प्रसाद का कहना है कि नहर का साईफन जाम हो गया है। दो, चार दिनों से इसकी साफ-सफाई कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि साईफन की सफाई हो रही है तो फिर नहर में पानी कैसे आया। दर्जनों की संख्या में घरों में पानी घुसने व बर्बाद हुई फसलों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed