फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Campaign not running for cleaning drains and drains

नालों व नालियों की सफाई के लिए नहीं चल रहा अभियान

Thu, 19 May 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Campaign not running for cleaning drains and drains
नगर के कई मोहल्लों में नालियों की सफाई नहीं होने से वहां जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। कहीं सिल्ट जमा होने से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है तो कुछ जगहों पर सफाई के अभाव में नालियां जाम पड़ी हुई हैं। नगर के पेहटी का चौराहा, गिरधर का चौराहा, स्वामी दयानंद मार्ग, दुर्गादेवी, कचहरी रोड व अस्पताल के पास अधिकांश नालियां चोक हो गई हैं। इसका विपरीत असर नगर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। इसी प्रकार जीडी बिनानी महाविद्यालय की चहारदीवारी के आसपास भी जल भराव हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका मिर्जापुर के दायरे में 38 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई के लिए एक सफाई नायक व चार से लेकर आठ अथवा 10 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। साथ ही नालियों की सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में बेलदार अलग से तैनात हैं। कुल 38 सफाई नायक तथा मुख्य सफाई निरीक्षक सहित पांच सफाई निरीक्षक भी तैनात हैं। कई ऐसे कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है, जो गैंग लेकर सफाई कराते हैं। इन सबके बावजूद नगर के कई मोहल्लों में नालियां चोक हैं। अधिकांश जगहों पर नालियों का सिल्ट सूख गया है तो कहीं पर जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। दावा तो नगर पालिका सफाई का करती है लेकिन मौके पर सफाई दिखाई नहीं देती है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में छोटे-बड़े 27 नाले बनाए गए हैं। इन नालों की वार्षिक सफाई अभियान के तहत हर साल सफाई कराई जाती है, लेकिन इस बार अभी तक नालों की साफ-सफाई का अभियान अब तक शुरू नहीं किया गया है। नागरिकों ने आशंका जतायी है कि यदि अविलंब नालों की सफाई का अभियान नहीं चलाया गया तो नगर के गंदे जल की निकासी के लिए समस्या पैदा हो सकती है। बारिश के मौसम नगर में जल भराव का संकट भी पैदा हो सकता है। नगर पालिका मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि इस समय पूरे नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई करायी जा रही है। प्रतिदिन के कार्यों की मानिटरिंग की जा रही है। नालों की वार्षिक सफाई शीघ्र ही शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed