फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cabinet approval two years ago, tender six months ago, construction has not started

Mirzapur News: दो साल पहले कैबिनेट की मंजूरी, छह महीने पहले टेंडर, नहीं शुुरू हुआ निर्माण

Tue, 19 Aug 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cabinet approval two years ago, tender six months ago, construction has not started
रोडवेज परिसर मिर्जापुर। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। आस-पास के क्षेत्र व जिलों में आवागमन करने के लिए सबसे सुलभ परिवहन का साधन रोडवेज बसें होती है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं। इसे देखते हुए तीन साल पहले रोडवेज को एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधा देने का प्रस्ताव तैयार किया गया। दो वर्ष पहले कैबिनेट की मंजूरी मिली। छह महीने पहले टेंडर प्रक्रिया भी पूरा हुआ पर अब तक कायाकल्प शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मिर्जापुर रोडवेज परिसर में न तो बैठने की बेहतर व्यवस्था है और न ही पर्याप्त रोशनी व पीने के पानी की व्यवस्था है। बसें खड़ी करने के लिए शेड नहीं है। कार्यालय भवन भी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत बस अड्डे का कायाकल्प किया जाना है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अक्तूबर 2023 में कैबिनेट की बैठक में भी एयरपोर्ट की तर्ज पर मिर्जापुर बस अड्डे के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर रोडवेज परिसर 13 हजार 845 वर्ग मीटर क्षेत्र में है। इसमें वर्कशॉप, कार्यालय और आठ भवन हैं। उप निबंधक ने जमीन और भवन की कीमत का मूल्यांकन किया है। जमीन और भवन को मिलाकर 50 करोड़ का मूल्यांकन हुआ है।

दो साल पहले इसकी रिपोर्ट परिवहन निगम के मुख्यालय भेजी गई। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई। टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई। छह माह पहले किसी तरह से टेंडर हुआ। टेंडर मिलने वाली संस्था ने आकर रोडवेज का निरीक्षण किया पर अब तक रोडवेज का कायाकल्प शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed