{"_id":"62c5e2bdbe303e0a150f4cec","slug":"bus-service-started-for-main-campus-mirzapur-news-vns662655375","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन कैंपस के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन कैंपस के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरकछा स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नि:शुल्क बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस सप्ताह में दो दिन दक्षिणी परिसर से मेन कैंपस के लिए चलेगी। इससे विद्यार्थियों को मेन कैंपस तक आने-जाने में सुविधा होगी।
बीएचयू के दक्षिणी परिसर में दो हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। परिसर में कई कोर्सों की पढ़ाई होती है। जिनकी मुख्य फैकल्टी मेन कैंपस वाराणसी में है। विद्यार्थियों को कार्यालय संबंधी काम हो या पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी और कक्षा में जाना हो तो वाराणसी मेन कैंपस आने-जाने में समस्या होती थी। जाने पर वहां रुकना पड़ता था। अगले दिन आना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा ने पहल की। जिसके बाद दक्षिणी परिसर को एक 50 सीट की बस मिली है। जिसका शुभारंभ मंगलवार को मेन कैंपस में कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने किया। आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा ने बताया कि छात्रों की समस्याओं को देखते हुए यह पहल की गई है। बस सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। बस सुबह आठ बजे दक्षिणी परिसर से चलेगी और साढ़े नौ बजे मेन कैंपस पहुंचेगी। वहां पर जिसे जिस फैकल्टी में जाना होगा, बस उसे वहां छोड़ेगी। शाम चार बजे बस मेन कैंपस में चीफ प्राक्टर के आवास कार्यालय के सामने खड़ी रहेगी। वहां से चलकर शाम साढ़े पांच बजे दक्षिणी परिसर पहुंचेगी। बस में 50 सीटें हैं।