फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulldozer ran from Clock tower to Sankatmochan

घंटाघर से संकटमोचन तक चला बुलडोजर

Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran from Clock tower to Sankatmochan
नगर में बुधवार को घंटाघर से संकटमोचन तक अतिक्रमण हटाया गया। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में पालिकाकर्मियों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। हालांकि केवल नालियों के ऊपर का ही अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को घंटाघर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। मंगलवार को अभियान नहीं चला। इस बीच बुधवार को फिर अभियान शुरू किया गया। यह अभियान घंटाघर से संकटमोचन तक चलाया गया। शुरू में तो क्षेत्रीय नागरिकों को खुद अतिक्रमण हटाने को कहा गया। देखते ही देखते लोगों ने खुद अपना अतिक्रमण हटाना शुरू भी कर दिया। साथ ही चल रहे नगर पालिका के ट्रैक्टरों पर मलबा भी लदवाकर हटवा दिया गया। ईओ के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने कहा कि नालियों को खुला रखें। उस पर कोई स्थायी निर्माण न कराएं। हालांकि बहुत से नागरिकों ने आपत्ति जतायी कि नालियों पर यदि वे निर्माण न कराएं तो घर के अंदर व घर के बाहर कैसे आएंगे जाएंगे। पालिका कर्मी पूरी सीढ़ी भी तोड़ दे रहे हैं, जो आपत्तिजनक है। इस पर कहा गया कि आने जाने की सीढ़ी बनवाएं, लेकिन पूरी नाली न ढकें। इस अवसर पर ईओ ओमप्रकाश, जोनल प्रभारी संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। हालांकि कुछ नागरिकों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने का रोड मैप होना चाहिए। प्रशासन को मजिस्ट्रेट की निगरानी में अतिक्रमण हटवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed