फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulldozer on illegal occupation, encroachment removed

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, हटवाया अतिक्रमण

Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer on illegal occupation, encroachment removed
चील्ह। थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार को प्रशासन की टीम ने जेेसीबी से अवैध कब्जे को हटवाया। कब्जा हटाने के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध किया, पर प्रशासन पर इसका असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

नई सरकार के गठन के बाद से अवैध कब्जे या अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर चला कर कार्रवाई की जा रही है। लोगों में बुलडोजर पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कौतूहल रहता है तो अपराधियों में डर व्याप्त हो रहा है। क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी कृष्ण मोहन मिश्रा की जमीन जो भूमिधरी थी, उस पर काफी दिनों से गाँव के ही महेंद्र यादव का कब्जा था। काफी प्रयास के बाद भी लोग कब्जा नहीं हटा रहे थे। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सदर व सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को हटवाया। कब्जा हटाने के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया, पर प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed