फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Build a road immediately after laying the pipeline

पाइप लाइन बिछाने के तत्काल बाद बनाएं सड़क

Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Build a road immediately after laying the pipeline
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रदेश के मंत्री समूह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सड़कों के बारे में शिकायत मिलने पर अधिकारियों को हिदायत दी कि जहां भी पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी जाय, वहां काम पूरा होने के तत्काल बाद सड़क बनवाई जाय।
विज्ञापन

प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, स्वतंत्र प्रभार, स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल तथा राजस्व विभाग के राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि ने जिला भ्रमण के दौरान आयुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व मुख्य विकास अधिकारी ने विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंत्रियों ने मलिन बस्तियों, हर घर नल योजना आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि यदि कहीं खोदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। बैठक में सिंचाई एवं बाढ़, मुख्यमंत्री निराश्रित गो आश्रय स्थल, सहभागिता योजना, गेहूं क्रय केन्द्रों, उर्वरक व बीज की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गयी। बैठक में सड़क एवं पुल स्वरोजगार के बारे में चर्चा करते हुये रोजगार मेला के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मंत्रियों का कहना था कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान का प्रचार प्रसार कराते हुये अधिक से अधिक पंजीयन कराया जाना चाहिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला योजना के साथ ही घरौनी वितरण, छात्रवृत्ति पेंशन योजनायें, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मनरेगा, आयुष्मान भारत, दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता, कोविड प्रबंधन टीकाकरण, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन अपशिष्ट प्रबंधन आदि से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मंत्रियों ने कहा कि तहसीलों व थानों में ऐसी व्यवस्था बनायी जाय कि कोई भी व्यक्ति बेहिचक जाकर अपनी समस्या से पुलिस को अवगत करा सके। कानून व्यवस्था व राजस्व संग्रह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र के साथ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed