फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BSNL Officers Organization demonstrated

बीएसएनएल के अधिकारी संगठन ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
BSNL Officers Organization demonstrated
अनगढ़ स्थित दूरसंचार उप महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में बीएसएनएल के अधिकारी संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन की तरफ से आरोप लगाया गया कि दूरसंचार प्रबंधन कर्मचारी व अधिकारी विरोधी नीति अपना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनस्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं का कहना था कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनल हर प्राकृतिक आपदा, दुर्गम स्थान, नार्थ ईस्ट के राज्यों, नक्सल प्रभावित व सुदूर इलाकों में जहां पर कोई भी प्राइवेट कंपनी अपनी सर्विस नहीं देना चाहती है, वहां भी अपनी सेवाएं दे रही है। वक्ताओं ने प्रबंधन पर कई कर्मचारी व अधिकारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों के पदोन्नति के सारे रास्ते रोक दिए गए हैं, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में निराशा है। संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के देशव्यापी आह्वान पर बीएसएनल की मिर्जापुर इकाई के लोगों ने मध्याह्न में कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद प्रजापति, जिला सचिव सुभाष वर्मा, जिला संयोजक नागेंद्र सिंह के अलावा वेद प्रकाश राय, सुनील चौधरी , शील रत्न कश्यप, सतीश कुमार, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed