{"_id":"626edc395598f412cc649ce4","slug":"brother-and-sister-drowned-while-bathing-in-the-ganges-died-mirzapur-news-vns651347198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान करते समय भाई-बहन डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान करते समय भाई-बहन डूबे, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल के परशुराम घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गए भाई-बहन डूब गए। दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जौनपुर जिले के मछली शहर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी दिलीप तिवारी और उनके दो भाइयों के परिवार के कुल 18 लोग रविवार को सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आए थे। दर्शन - पूजन करने से पहले सभी लोग अखाड़ा घाट से होकर परशुराम घाट पर स्नान करने पहुंचे। परिवार की महिलाएं गंगा किनारे स्नान कर रही थीं। परिवार के लड़के-लड़कियां समेत छह लोग घुटने तक पानी होने के कारण स्नान करते गंगा में कुछ दूर आगे चले गए। अचानक ऋषि तिवारी (17) पुत्र दिलीप तिवारी और उसकी बहन खुशी तिवारी (13) गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। उनको डूबते देख पिता दिलीप, चाचा गुड्डू, अंकित तिवारी और गोलू आगे बढ़े तो वे भी डूबने लगे। परिजनों ने शोर मचाया तो आस-पास मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर पहले चार को बाहर निकाला। इस दौरान ऋषि और खुशी गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने पहले ऋषि और फिर खुशी को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।