फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Broke into houses to steal 20 million

मकान में घुसकर 20 लाख की चोरी

Fri, 22 May 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 22 May 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Broke into houses to steal 20 million
 बेटी की शादी की तैयारी के लिए जुटाए जा रहे करीब 20 लाख रुपये का जेवरात समेत अन्य सामान बुधवार की रात चोर एक झटके में चुरा ले गए।
विज्ञापन


मामला चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट बाजार का बताया जा रहा है। जानकारी होने पर गृहस्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।

चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट बाजार निवासी बच्चालाल सिंह एनसीएल में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत हुए हैं। मूल रूप से वह दीक्षितपुर गांव के निवासी हैं। गांव का मकान गिर जाने के कारण कैलहट बाजार निवासी योगेश के मकान को किराए पर लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन


 परिवार के अनुसार बुधवार की रात घर के लोग बिजली कटने के बाद मकान के दूसरी मंजिल की छत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान पहुंचे चोर मकान के बाहर रखी बांस की सीढ़ी लगा कर मकान के छत पर चढ़ कर आंगन में उतर गए। इसके बाद दो कमरोें का ताला तोड़ कर बाकायदा खंगाल डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में रखी आलमारी एवं अटैची को तोड़ कर उसमें रखे 77 हजार रुपये नगद, समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान उठा ले गए।

 घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के सदस्य सुबह पांच बजे छत से नीचे आए।  देखा कि कमराें का ताला टूटा है और सामान भी बिखरे पड़े हैं। यह देखते ही उनके होश उड़ गए।


 शोरगुल सुन कर सभी लोग नीचे आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। चोरी हुए सामानाें में सोने की छह चेन, सोने की 12 अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चांदी का 14 जोड़ा पायल, पायजनी, चंादी की थाली शामिल है। इसके अलावा मोबाइल, कैमरा, दो एटीएम, हीरो होंडा बाइक समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed