फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bring work fast, classes will start from February 16

कार्यों में लाएं तेजी, 16 फरवरी से शुरू होंगी कक्षाएं

Thu, 11 Feb 2021 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Bring work fast, classes will start from February 16
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बृहस्पतिवार को नगर के एएसजे इंटर कालेज में अभ्युदय योजना के लिए हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस विद्यालय में 16 फरवरी से अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए यह योजना लाई गई है। मिर्जापुर के साथ ही भदोही, सोनभद्र के छात्रों को भी यहां प्रशिक्षित किया जाएगा। एएसजे इंटर कालेज के सभागार में अभ्युदय योजना का संचालन किया जाना है। इसमें सिविल सेवा के आईएएस व पीसीएस, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अन्य भर्ती बोर्ड व संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं जैसे जेईई, नीट, एनडीएम, सीडीएस, बैंकिंग, पीओ, एसएससी, बीएड, टीईटी आदि की लिए तैयारी कराई जाएगी। मंडलायुक्त ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। आवश्यक तीन कमरों का सेट एक हाल के साथ इस विद्यालय में मिल गया है। यह सभी 16 फरवरी तक तैयार हो जाएंगे। पंजीकरण इस समय हो रहा है। इस अवसर पर सीडीओ अविनाश सिंह, प्रधानाचार्य निजामुद्दीन व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed