फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brijdev Pandey: A Vigilant Guardian of Literature and Culture

Mirzapur News: बृजदेव पांडेय साहित्य और संस्कृति के सजग प्रहरी

Mon, 26 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Brijdev Pandey: A Vigilant Guardian of Literature and Culture
विचार गोष्ठी को संबो​धित करते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सोशल मीडिया - फोटो : ramban news
साहित्यकार बृजदेव पांडेय के 88वें जन्मदिवस पर हुआ सम्मान
विज्ञापन

मिर्जापुर। साहित्यकार बृजदेव पांडेय के 88वें जन्मदिवस पर डॉ. भवदेव पांडेय फाउंडेशन की ओर से रविवार को नगर के तिवरानी टोला में सम्मान समारोह हुआ। वक्ताओं ने उन्हें विंध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का सजग प्रहरी बताया।

मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने विंध्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक परंपरा विशिष्ट है। प्रेमघन के बाद डॉ. भवदेव पांडेय ने भी क्षेत्र की साहित्यिक विरासत को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. योगानंद गिरि ने कहा कि 88 वर्ष की उम्र में भी बृजदेव पांडेय का प्रतिदिन पांच घंटे तक अध्ययन करना उनकी ज्ञान-साधना का प्रमाण है। ऊषा कनक पाठक ने बृजदेव पांडेय को शुभकामनाएं दीं। यथार्थ पांडेय ने कहा कि बृजदेव पांडेय ने पराधीनता, स्वाधीनता और आधुनिकता के विभिन्न दौर देखे हैं। गणेश गंभीर ने कहा कि पहले विद्वानों के बीच ज्ञान का मल्लयुद्ध होता था और विद्वत्ता सिद्ध करने वाले को सम्मान मिलता था। अरुण मिश्र, विभूति मिश्र, प्रो. किरण प्रकाश, केबी कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र द्विवेदी, आशा राय, डॉ. एसएन पाठक, अशोक सिंह, इरफान कुरैशी, आशा पांडेय, अनिल यादव, प्रभात मिश्र, शक्ति श्रीवास्तव, विश्वजीत दुबे, राजकुमार उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। कुलपति डॉ. शिशिर पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। यथार्थ पांडेय ने बृजदेव पांडेय को मां विंध्यवासिनी की तस्वीर भेंट की। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। अंत में राम भद्राचार्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिशिर पांडेय ने अतिथियों, वक्ताओं और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed