फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brick separated from cement when lifted by hand

हाथ से उठाने पर सीमेंट से अलग हो गई ईंट

Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brick separated from cement when lifted by hand
विंध्यकॉरिडोर के प्रगतिकार्यओं का निरीक्षण करते डीएम प्रवीणकुमार लक्षकार। - फोटो : MIRZAPUR
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान 50 लाख रुपये की लागत से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विंध्य कारीडोर के निरीक्षण के बाद विन्ध्याचल में निर्माणाधीन लगभग 182 लाख की लागत से 50 व्यक्तियों के लिए आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दौरान गुणवत्ता खराब होने पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को ब्लैक लिस्ट करने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर प्लास्टर की गुणवत्ता खराब पाई गई। दीवारों और खिड़कियों व दरवाजों के कार्नर पर किए गए प्लास्टर हाथ से ही टूट रहे थे। कई जगह ईंट की गुणवत्ता खराब मिली। 19 बेड के लिए बनाये जा रहे हाल में बीम की गुणवत्ता सही नहीं मिली। सीढ़ियों पर सीमेंट बालू के द्वारा लगाएं ईंट में भी सीमेंट की मात्रा कम पायी गयी, जिसे हाथ से उठाने पर र्ही इंट अलग हो गया। इसी प्रकार छत पर बनाये गये बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी व्यक्त करते हुये कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। मौके पर उपस्थित अवर अभिंयता को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता में सुधार लाएं और शाम तक लिखित रूप से भवन पूर्ण होने की तिथि के बारे में अवगत कराया जाय।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कालेज का किया निरीक्षण
इसके बाद जिलाधिकारी ने पालीटेक्निक परिसर में कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा लगभग 127 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आईटी इंजीनियरिंग कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह पर ज्वाइंट के स्थान पर बीम टूटा हुआ पाया गया जिसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुये तेजी लायी जाय। इसके बाद उन्होंने पहाड़ी विकास खण्ड अन्तर्गत मोहनपुर पहाड़ी पर निर्माणाधीन डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीम की फिनिशिंग अत्यन्त खराब पायी गयी। कई बीम नीचे की तरफ झुका हुआ पाया गया तथा कमसे कम चार बीम टेढ़ा पाया गया। जिसे जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये उपस्थित अवर अभियन्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए बीम व पिलर सही कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed