{"_id":"b77108c9d51df802d36a5de114887fe1","slug":"brass-industry-must-improve-solidarity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल उद्योग की बेहतरी को एकजुटता जरूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतल उद्योग की बेहतरी को एकजुटता जरूरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीतल बर्तन कर्मकार संघ की ओर से हनैयर कर्मकारों की पंचायत ओलियर घाट धर्मशाला पर हुई।
जिसमें 150 से अधिक हनैया लोगों ने भाग लिया।
कर्मकारों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष देव प्रकाश पाठक ने कहा कि पीतल उद्योग से जुड़े कर्मकारों को एकजुट रहते हुए काम करना चाहिए। वर्तमान समय में जिले का पीतल उद्योग अपने स्वरूप को खोता जा रहा है। एक समय था जब मिर्जापुर का पीतल बर्तन उद्योग पूरे देश में प्रसिद्ध था, लेकिन आधुनिक मशीनों का उपयोग न होने से स्थानीय पीतल उद्योग प्रतिस्पर्धी बाजार में अपना स्थान नहीं बना पा रहा है।
उन्होंने कहा कि पीतल उद्योग को नई ऊंचाई पर लाने के लिए स्थानीय व्यापारी मालिकों तथा भारत सरकार को अपेक्षित सहयोग करना चाहिए। वर्तमान समय में हनैया और छिलुआ कामगारों का एकीकरण होना चाहिए तथा उनकी मजदूरी 12 रुपये तथा छिलुई चार रुपये प्रति थार की दर से करने का एक मत से निर्णय लिया गया। पंचायत में मांडा चौहान, महेंद्र बिंद, भोदू सिंह, रामनाथ, गुरुनाथ चौहान, डब्लू सिंह, राजाराम, मोतीलाल चौधरी, झुन्नू लाल चौहान , बनवारी लाल , नरायन, शिवमुनि आदि मौजूद रहे।