{"_id":"62b607980ba54a3ade7d664f","slug":"bpharma-student-dies-due-to-electrocution-mirzapur-news-vns660457663","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगनेसे बीफार्मा के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगनेसे बीफार्मा के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक झुलस गया। परिजन उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। निजी अस्पताल ले जाने के बाद परिजन दोबारा मंडलीय अस्पताल आकर हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने परिजनों को समझाया।
क्षेत्र के कतवारु का पुरा निवासी हर्ष मौर्या (25) पुत्र योगेश नारायण मौर्या बीफार्मा का छात्र था। वह मंडलीय अस्पताल में ट्रेनिंग भी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह वह घर में पानी के पंप का तार जोड़ रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन किसी निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां से फिर वापस मंडलीय अस्पताल आए और हंगामा किया। कहा कि आक्सीजन नहीं दिया गया, इस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।