फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Both the youth were hit by a train while returning home after a party.

Mirzapur News: दावत करके घर लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गए थे दोनों युवक

Sat, 14 Oct 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Both the youth were hit by a train while returning home after a party.
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शबरी फाटक के पास बृहस्पतिवार की देर रात मुंबई मेल की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। दोनों युवक रात को दोस्तों के साथ बाटी-चोखा का दावत करके घर लौट रहे थे कि ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के शबरी फाटक निवासी दीपक सोनकर (24) पुत्र स्व. राजाराम और आयुष यादव (23) पुत्र स्व. जटाशंकर यादव शुक्रवार की शाम को जंगीरोड स्थित जटीनारा कुटिया के पास बाटी-जोखा के दावत में गए थे। रात को दावत करके घर लौट रहे थे। घर जाने के लिए दोनों ने सबरी फाटक के पास रेलवे लाइन पार करना चाहा। तभी मुंबई मेल की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस और जीआपी ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। आयुष दो भाई व एक बहन में बड़ा था। वह जंगीरोड स्थित एक कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। दीपक सोनकर पांच भाई में चौथे नंबर पर था। एक बहन है। दो भाई और एक बहन की शादी हो गई है। दीपक सूरत में रहकर फास्टफूड की दुकान चलाता था। 15 दिन पहले घर आया था। शुक्रवार की शाम को मित्र आयुष के साथ बाटी-चोखा के दावत में गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed