{"_id":"b73a7a40ac57f2573e1c01bf1f010d9c","slug":"book-penchant-vehicle-passenger-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगन में बुक हुए वाहन, यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगन में बुक हुए वाहन, यात्री परेशान
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Thu, 07 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न रूटों पर चलने वाले निजी बसों समेत लगभग छह हजार वाहन लगन में आए दिन बुक रहने के कारण यात्रियाें की समस्या बढ़ गई है।
यात्री इलाहाबाद, बनारस, जौनपुर, रीवां रोड, सोनभद्र समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए घंटों सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं फिर भी उन्हें वाहन नहीं मिल रहे हैं।
इसका फायदा उठाते हुए सड़क पर चल रहे इक्का दुक्का वाहन यात्रियाें से दोगुना भाड़ा वसूलने में लगे हैं।
जनपद के विभिन्न स्थानाें से चलने वाले लगभग छह हजार वाहन लगन में बुक कर लिए गए हैं।
इससे इनके संचालन में काफी कमी आ गई है। सड़क पर इक्का दुक्का वाहन ही चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वाहनाें के संचालन में अचानक कमी आने से विभिन्न स्थानाें पर सफर करने के लिए घर से निकल रहे लोगाें को मुसीबताें का सामना करना पड़ रहा है।
मजबूरन यात्री 20 रुपये की जगह 200 रुपये में वाहन बुक कर अपने मंजिल पर जाने के लिए विवश हैं। निजी वाहन के मालिक वाहनों को सवारी में चलाने की बजाय लगन में अपना वाहन बुक कर शादी के कार्यक्रमों में भेजने में अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन
इससे उनको सवारी गाड़ी चलाने की जगह ज्यादा लाभ गाड़ियों को लगन में भेजने से मिल रहा है। इसलिए गाड़ी मालिक भी अपना पूरा ध्यान ज्यादा से ज्यादा लगन को बुक करने में लगा रहे हैं।
बताते चलें कि पीली कोठी वाहन स्टैंड से शक्तिनगर के लिए लगभग 60 बस, बनारस बस स्टैंड से वाराणसी के लिए 30 बस, कछवां के लिए शुक्लहा से छह बस, गोपीगंज, जौनपुर तथा बनारस के लिए शास्त्री पुल से लगभग 60 बसें संचालित होती हैं।