फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bondage of sailsman

सेल्समैन को बनाया बंधक

Sun, 09 Apr 2017 12:27 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 09 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इमरती गांव की महिलाओं ने शनिवार की सुबह इमरती चौराहे पर खोली गई देशी शराब की दूकान के सेल्समैन को बंधक बनाते हुए दूकान पर ताला जड़ दिया। नाराज महिलाओं ने दूकान के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि आए दिन लोग यहां शराब पीकर उत्पात मचाते हैं जिससे महिलाओं को आने जाने में परेशानी होती है। इसलिए तत्काल इस दूकान को बंद कर किसी दूसरे स्थान खोली जाए। जिससे लोगों को परेशनी से निजात मिल सके। सेल्समैन को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही पहुंचे चौकी प्रभारी पैड़ापुर शंभूनाथ ने उच्चाधिकारियों से बात कर उनकी समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिए जाने के बाद महिलाए शांत हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि इमरती गांव की महिलाएं शनिवार की सुबह दस बजे भारी संख्या में इकट्ठा होकर चौराहे पर पहुंची और देशी शराब के दूकानदार से तत्काल दूकान बंद करने को कहा। दूकानदार द्वारा दूकान बंद नहीं किए जाने पर महिलाएं नाराज हो गई और उसे बंधक बनाते हुए खुद की दूकान में ताला लगा दिया। शराब को पूर्ण तरीके से बंद किए जाने का नारा लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में जितनी शराब की दूकानें है उसे तत्काल बंद किया जाए।
विज्ञापन


क्यों कि इस नशे का आदि होकर लोग परिवार में झगड़ा कर रहे हैं। अपनी मेहनत की कमाई को शराब में लूटा रहे हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि चौराहे पर शराब की दूकान खुलने से यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। लोग शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। जिसके चलते शाम को महिलाओं का घर से बाहर निकला मुश्किल हो जाता है। इसलिए तत्काल दूकान को बंद कर दूसरे स्थान पर खोलने को कहा।  सेल्समैन कन्हैया लाल की सूचना पर पहुंचे पैड़ापुर चौकी इंचार्ज शंभूनाथ यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed