{"_id":"617d9eaa5009ff40a678c82c","slug":"bolero-driver-dies-after-being-hit-by-tractor-mirzapur-news-vns6202314113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के धक्के से बोलेरो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के धक्के से बोलेरो चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा के पास शनिवार को सुबह ट्रैक्टर के धक्के से बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी बहरुद्दीन खान (30) पुत्र स्व. होदा खान बोलेरो चालक थे। वह बिहार से बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज के लिए सवारी लेकर निकले थे। शुक्रवार की रात प्रयागराज से बिहार अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में विंध्याचल के गैपुरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बोलेरो चालक बहरुद्दीन खान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टर ने बहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शनिवार को दोपहर में मिर्जापुर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।