फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bol is the slogan of the bomb , sage is a resort

बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है

Sun, 31 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 31 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bol is the slogan of the bomb , sage is a resort
बरियाघाट से गंगा जल लेकर शिवद्वार रवाना होते कांवरिया - फोटो : mirzapur
सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को बरियाघाट पर कांवरियों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांवर में जल भरने के बाद कांवरिया पैरों में महावर और कंधे पर कांवर लिए नंगे पांव शिवद्वार के लिए प्रस्थान किए।
विज्ञापन



दूरदराज से उमड़ी कांवरियाें की भीड़ के चलते पूरा गंगा घाट शिव भक्तों से पटा रहा। बोल बम एवं हर हर महादेव के जयकारे से पूरा बरियाघाट गुंजायमान हो रहा था। 
विज्ञापन

शनिवार को नगर के बरियाघाट पर गंगा जल भरने के जुटी कांवरियाें की भीड़ के चलते मेला जैसा माहौल रहा। कोई आटो व पिकप से तो कोई मोटर साइकल व ट्रैक्टर से बरियाघाट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगा घाट पहुंचने के बाद थोड़ी देर आराम करने के बाद कांवरियाें ने गंगा घाट के उपर मार्ग पर लगी अस्थाई दूकानाें पर पहुंचकर पूजन संबंधित वस्तुओं की खरीदारी की। दूकानाें से कोई आकर्षक कांवर तो कोई गंगा जल भरने के लिए लोटिया खरीदा। कांवरियों ने गंगा स्नान कर तट पर स्थित शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया।


गा स्नान व पूजन-अर्चन के उपरांत कांवरियाें का जत्था कंधे पर कांवर लिए शिवद्वार को प्रस्थान किए। गंगा घाट पर कांवरियाें की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाए गए थे तथा माइक से उनको स्नान करते समय उचित सलाह भी दी जा रही थी।



कांवरियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वासलीगंज पुलिस चौकी से बरियाघाट मार्ग पर बड़े वाहनों को रोक दिया जा रहा था। कांवरियाें की उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस के जवान पूरे दिन मुस्तैदी से डटे रहे। गंगा घाट पर लाउडस्पीकर पर बज रहे मधुर भजनों से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed