फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bloody game in land dispute in mirzapur Firing on brothers while one dead after refusing to remove soil from field

जमीनी विवाद में खूनी खेल: मिर्जापुर में खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

Mon, 11 Jul 2022 11:32 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Jul 2022 11:32 AM IST
सार

प्रदेश में जमीनी विवाद को लेकर आए दिन जानलेवा हमला या हत्या की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे ही एक विवाद में बीती रात मिर्जापुर  के विरोही गांव में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। घटना में एक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bloody game in land dispute in mirzapur Firing on brothers while one dead after refusing to remove soil from  field
गोलीबारी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात जमीनी विवाद में खूनी खेल देखने को मिला। दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। उपचार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात घटी घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

विज्ञापन


पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव में रविवार रात करीब 11 बजे कुछ लोग एक खेत में मिट्टी की खुदाई करा रहे थे। खेत मालिक राजेश यादव को इसकी जानकारी मिली तो वे परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विपक्षियों को अपने खेत से मिट्टी खोदाई करने से मना किया।
विज्ञापन


इस पर विपक्षियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस बीच विपक्षियों ने गोली चला दी। गोली लगने से राजेश यादव (42) और उनके छोटे भाई चंद्रशेखर यादव (38) घायल हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए विंध्याचल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल से भी दोनों को वाराणसी रेफर किया गया। रास्ते में राजेश की मौत हो गई।  सूचना पर विंध्याचल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि मिट्टी खुदाई से मना करने पर मारपीट हुई। उसके बाद विपक्षियों ने घर पर आकर गोली मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed