{"_id":"5c8c796728bbbc3ca06a436cd30655bd","slug":"blocks-will-now-counting-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों पर आज होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों पर आज होगी मतगणना
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा। मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले में प्रत्येक ब्लाक में मतगणना स्थल पर बैरिकेटिंग और सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने कई मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल पर पेयजल, सुरक्षा, प्रकाश और साउंड की व्यवस्था की गई है। मतगणना परिसर में प्रत्याशी, मतदान एजेंट और मतगणना एजेंट ही प्रवेश करेंगे। मतगणना प्रात: आठ बजे से आरंभ होगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि रात दस बजे तक मतगणना करा लिया जाए।
विकास खंड सिटी का राजकीय पालिटेक्निक बथुआ, कपोन का मिश्रीलाल इंटर कालेज, पहाड़ी का शिवलोक श्रीनेत्र कपसौर, छानबे का महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा, मझवां का जूनियर हाईस्कूल कछवां, सीखड़ का श्रीशिवाजी नेशनल इंटर कालेज हांसीपुर में मतगणना होगी। वहीं विकास खंड लालगंज का बापू उपरौध इंटर कालेज, हलिया का पंचशील महाविद्यालय मवईकला, पटेहरा कला का जवाहर नवोदय विद्यालय, नरायनपुर का कन्या नेहरु कन्या इंटर कालेज शिवशंकरीधाम, जमालपुर का श्रीमती देवकली इंटर कालेज तथा राजगढ़ का किसान इंटर कालेज में मतगणना होगी।
मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। जिसमें विकास खंड सिटी में नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, कोन में अपर उपजिलाधिकारी रत्नप्रिया, पहाड़ी में डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव, छानबे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर रविरंजन, मझवां में डिप्टी कलेक्टर शिवनारायण सिंह, सीखड़ में बंदोबस्त अधिकारी डॉ. संजय राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विकास खंड लालगंज में तहसीलदार लालगंज विनोद कुमार सिंह, हलिया में एसडीएम लालगंज दिवाकर सिंह, पटेहरा में एसडीएम मड़िहान जैनेंद्र सिंह, नरायनपुर में एसडीएम चुनार अवधेश कुमार मिश्र, जमालपुर में तहसीलदार चुनार चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी और राजगढ़ में तहसीलदार मड़िहान मृत्युंजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के लिए मतगणना एक नवंबर को प्रात: आठ बजे से न्याय पंचायतवार होगी। मतगणना के लिए न्याय पंचायतवार टेबुल लगाए जाएंगे। मतगणना स्थल पर समयवार मतगणना का विवरण चस्पा रहेगा।