{"_id":"6057678a8ebc3e76a253e2a5","slug":"blocking-of-huge-vehicles-in-manda-till-the-jigna-mirzapur-news-vns5811454150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडा में बड़े वाहन रोके जाने से जिगना तक लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडा में बड़े वाहन रोके जाने से जिगना तक लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर पाली गांव में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिए जाने से जिगना थाना क्षेत्र में कई किमी लंबा जाम लग जा रहा। इससे जिगना में लोगों को भारी दिक्कत हो रही। नेशनल हाईवे के बाद भी नो इंट्री के नाम पर वाहनों को रोके जाने से समस्या हो रही।
प्रयागराज में माघ मेला के चलते प्रयागराज पुलिस ने बार्डर पर स्थित पाली गांव से आगे जाने पर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। माघ मेला बीते कई दिन हो गए पर प्रयागराज पुलिस का आदेश अभी भी लागू है। अब भी बड़े वाहनों को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे के बीच मांडा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। इसके चलते मांडा से लेकर जिगना तक वाहनों की कतार लग जा रही। वाहनों के कतार से जिगना थाना क्षेत्र में राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहन दोनों पटरियों पर गाड़ी खड़ा कर दे रहे है। यात्री दिन भर जाम में फंस कर बेहाल हो रहे है। इस बाबत सीओ लालगंज का कहना है कि इस संबंध में प्रयागराज पुलिस से बात की जाएगी। आदेश माघ मेला तक था तो उसे खत्म कराया जाएगा।