फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Blockade on the death of a child

बालक की मौत पर चक्का जाम

Sun, 14 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Blockade on the death of a child
चक्का जाम करते लोग
जमालपुर गांव के एक खेत बकरी के चले के कारण दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल बालक की रविवार को मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिवार वालों ने हंगामा किया। जमालपुर थाने के बाहर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। वे आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े थे। करीब एक घंटे बाद थानाध्यक्ष ने जब आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही तो लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन



 जमालपुर निवासी प्यारे विश्वकर्मा का पुत्र विजय विश्वकर्मा (12) 12 अगस्त को सिवान में बकरी चरा रहा था। इसी दौरान उसकी एक बकरी गांव किसी दूसरे के खेत में चली गई। इस खेत मालिक ने उसकी बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। बालक को इलाज पास के एक निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। विजय के मौत की खबर लगते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन



उसके शव को लेकर दोपहर एक बजे थाने पहुंच गए। पुलिस ने तवज्जो नहीं दी तो शव लेकर सड़क पर आ गए और जमालपुर बाजार के पास सड़क जाम कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब एक घंटे बाद वहां थानाध्यक्ष योगेश यादव पहुंचे और ग्रामीणों को बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed