फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Black blindfold display

काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Tue, 12 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Black blindfold display
 सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के लोगों ने सोमवार को कार्यालय में उपस्थित होकर काली पटट्ी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सिंचाई मंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।

बैठक को संबोधित करते हुए ललित मोहन दुबे ने कहा कि ड्राइंग संवर्ग के अनुरेखक, प्रारूपकार व संगणक के  पद की वेतन विसंगति दूर किया जाय। प्रारूपकार संगणक को 24 वर्ष की निरंतन संतोषजनक सेवा पर द्वितीय प्रोन्नति के रूप में वेतनमान वेतनमान साढे़ तेरह हजार किया जाए।

उपाध्यक्ष रफीउल्लाह खां ने कहा कि ड्राइंग संवर्ग के कर्मचारियों को डिजाइन शोध भत्ता ग्रेड वेतन के समतुल्य एवं वाहन भत्ता स्वीकृत किया जाए।

ड्राइंग संवर्ग की  समेकित सेवा नियमावली जारी हो और रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए। कहा कि वर्तमान में पदोन्नति की व्यवस्था न होने के कारण नानफंक्शनल वेतनमान के अंर्तगत रखते हुए एसीपी का लाभ प्रदान किया जाए।
विज्ञापन


सचिव पलटू राम ने कहा कि विभाग के ड्राइंग संवर्ग के अनुरेखक के पद जिन्हें मृत घोषित किया जा चुका है, उन पदों को पुनर्जीवित कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाए। इस दौरान कृष्ण कुमार, राजीव कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed