फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP, SP on target Shuffle

भाजपा, सपा पर साधा निशाना

Fri, 09 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP, SP on target Shuffle
मड़िहान के कलवारी में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करतीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित।
सत्ताइस साल यूपी बेहाल यात्रा गुरुवार को विंध्याचल से लालगंज और मड़िहान पहुंची। इस दौरान कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने भाजपा और सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी सांसद और विधायक विकास के पैसे से अपनी जेब भरते हैं। इसके चलते प्रदेश बदहाल है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि कमर दर्द होने लगता है।
विज्ञापन



 पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरुवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उनकी यात्रा विंध्याचल से शुरू हुई। इटवां में शारदा मिश्रा और भोड़सर में अंजनी नंदन पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद लालगंज के बापू उपरौध इंटर कॉलेज में स्वागत हुआ। यहां पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों को अधिकार मिलना चाहिए। यूपी का किसान कभी अतिवृष्टि, कभी सूखे की मार से बेहाल है। पीड़ितों का हाल जानने वाला कोई नहीं हैं, हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

 जिले की सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं। कहा कि जब मेरी कमर दर्द करने लगी तो आप लोगों का तो रोज का आना-जाना है, न जाने कितनी परेशानी होती होगी। मड़िहान के दीपनगर कलवारी में उन्होंने कहा कि यूपी की बदहाल सड़कें अखिलेश सरकार को चमचमाती दिखती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यसभा सांसद डा. संजय सिंह ने कहा कि यूपी का सपा-बसपा ने सत्यानाश कर दिया है। जातिवाद के नाम पर सीमित लोगों को ही फायदा पहुंचा है। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि पिछडे़ क्षेत्र की अनुसूचित जाति और जनजाति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शीला दीक्षित को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी, राजेशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गिरीश   त्रिपाठी, राजन पाठक, दयाशंकर पांडेय, शशिभूषण दुबे, कृष्णकांत दुबे, सतीश मिश्र, अशोक उपाध्याय, शिवानी चौधरी,  सुरेश कोल,  गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, कैलाशनाथ उपाध्याय, रामजी सिंह, राजेश नारायण तिवारी, अनुराग मिश्रा, कैलाश पति त्रिपाठी, हूबलाल दुबे, राजधर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed