फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP's father blows Apuapriya's effigy

भाजपाजनों ने फूंका अनुप्रिया का पुतला

Sun, 06 Aug 2017 12:00 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sun, 06 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP's father blows Apuapriya's effigy
भाजपाजनों ने फूंका अनु‌प्रिया का पुतला

विज्ञापन
जिगना। नरोईया बाजार स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने भारतीय जनता पार्टी छानबे मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मत्री अनुप्रिया पटेल का पुतला फूंक विरोध जताया। भाजपा छानबे मंडल के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री पर जनता के हितों की अनदेखी करने और जाति विशेष के लिए काम करने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी के छानबे मंडल के तत्वावधान में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रक्त परीक्षण कराने के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपाजनों ने सांसद अनुप्रिया पटेल पर क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने और विकास कार्यों नहीं कराने पर रोष जताया। इसके बाद भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के सामने ही सांसद अनुप्रिया पटेल के  खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दिया और पुतला बना कर फूंक दिया। भाजपा छानबे मंडल के अध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि तीन वर्ष का समय बीतने के बाद भी सांसद ने छानबे में जनहित में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एक विशेष जाति के उत्थान के लिए ही कार्य कर रही हैं, शेष जातियों के लोगों की उपेक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता के समक्ष सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, स्वास्थ्य आदि को दुरुस्त कराने का वादा किया था, लेकिन अनदेखी के चलते जनता से किया वादा पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा पुतला दहन को महज नाटक करार दिया जा रहा है। पुतला दहन करने वालों में जय सिंह, सुजित मोदनवाल, शिंपू सिंह, वकील दूबे, लक्ष्मी नारायण मौर्य, जानकी सिंह, उमाशंकर सहित काफी लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed