फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP Mahila Morcha will be formed at booth and power center

बूथ और शक्ति केन्द्र पर होगा भाजपा महिला मोर्चा का गठन

Tue, 12 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha will be formed at booth and power center
मिर्जापुर। नगर के बथुआ स्थित एक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर पश्चिमी की कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर तक सशक्त टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेमशिला सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सरकार काम कर रही है। मुख्य वक्ता जिला मंत्री गुंजन गुप्ता ने कहा कि 70 वर्षों से देश की आधी आबादी को दरकिनार कर योजनाएं चलाई गईं। देश का सर्वांगीण विकास नारी समाज की उपेक्षा से नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर शिक्षा तक 15000 रुपये दिया जा रहा। बैठक में नवीनतम योजनाओं की जानकारी के लिए लोगों को नमो एप से जुड़ने की सलाह दी गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, नगर पश्चिमी मंत्री सुमन बिन्द, दीपा ऊमर, सुनैना यादव, मनु उमर, सरिता सोनी, विजय लक्ष्मी, वर्मा कृष्णा श्रीवास्तव, शीला गुप्ता, पिंकी कसेरा, देवी गुप्ता, बेबी गुप्ता, मुन्नी देवी, सुमन सरोज, सुमन बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed