फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP leader Subramaniam Swamy gave statement against the party

UP Politics: '400 पार का नारा BJP का बड़बोलापन, अब मोदी भी...', सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान

Sat, 27 Apr 2024 08:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 08:46 AM IST
सार

UP Politics: सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मुसलमानों को वैसे भी तीनों मंदिरों से अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि अयोध्या, मथुरा, काशी हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा है। मुसलमान कहीं भी मस्जिद बनाके नमाज पढ़ सकता है। इलेक्टोरल बांड पर कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। मामले में अभी कुछ बोलना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
BJP leader Subramaniam Swamy gave statement against the party
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि 400 पार का नारा देना भाजपा का बड़बोलापन है। अब तो मोदी भी नहीं बोल रहे हैं और बोलना भी नहीं चाहिए। सिर्फ इतना ही कहना चाहिए कि केंद्र में बहुमत से आएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सांसद शुक्रवार को यहां एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए। उन्होंने पत्रकारों से बात की और कहा कि अगर चीन अगर भारतीय क्षेत्र को खाली नहीं करता तो भारत को उससे युद्ध करना चाहिए। राम मंदिर का निर्माण देश के लिए सौभाग्य की बात है। जहां राम पैदा हुए, वह स्थान हिंदुओं के लिए आस्था की जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने सुप्रीम कोर्ट में तर्क दिया था कि राम मंदिर पर हमारा मूलभूत अधिकार है। अभी मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण होगा। मुसलमानों ने वैसे तो हजारों मंदिरों को तोड़ा है मगर अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिर हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। हमारी आस्था के प्रतीक हैं। 

कांग्रेस के बाबत पूछे गए सवाल पर कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। सरकार दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रही है नहीं तो जेल में होते। ममता बनर्जी पर कहा कि वो बहादुर महिला हैं। कम्युनिस्ट और भाजपा को हराने के लिए उन्हें मुसलमानों का साथ लेना पड़ रहा है। ममता को एनडीए का हिस्सा बनाया जाता तो ठीक रहता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed