फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP election coordinating team to fight

भाजपा से तालमेल कर चुनाव लड़ेगा अपना दल

Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP election coordinating team to fight
चुनार में बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब होतीं अपना दल की नेता कृष्णा पटेल व कार्यकर्ता। - फोटो : mirzapur
विधान सभा चुनाव उत्तर प्रदेश में अपना दल भाजपा के साथ ताल मेल कर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए दोनों दलों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता हो रही है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 में अपना दल 150 सीटों पर अपना दल प्रत्याशी उतारेगा। यह बातें दल की नेता कृष्णा पटेल ने बुधवार को चुनार नगर स्थित पार्टी कार्यालय अमरनाथ के हाते में पत्र प्रतिनिधियों वार्ता में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपना दल का बेस वोट कुर्मी जाति के अलावा अन्य पिछड़ी जाति के मतदाता हैं,जिनको संगठित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और वह स्वयं पूरे प्रदेश का लगातार दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रही हैं। बताया कि मिर्जापुर सदर सहित चुनार, मड़िहान और मझवां विधान सभा में अपना दल के प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित होंगे। अभी उम्मीदवारों से फार्म मांगे जा रहे हैं।  टिकट साफ सुथरी छवि वाले को मिलेगा।
विज्ञापन


कृष्णा पटेल ने कहा 26 जून को पीलीभीत में अपना दल की रैली का आयोजन किया गया है। इसके बाद इलाहाबाद में दो जुलाई को पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल की जन्मदिन मनाया जाएगा और उसी दिन अपना दल अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed