{"_id":"69fc6d30c328dced9f00d785","slug":"bjp-candidate-wins-by-11-votes-by-election-held-in-bundelkhandi-ward-in-mirzapur-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 11 वोटों से भाजपा के प्रत्याशी को मिली जीत, बुंदेलखंडी वार्ड में हुआ था उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 11 वोटों से भाजपा के प्रत्याशी को मिली जीत, बुंदेलखंडी वार्ड में हुआ था उपचुनाव
Thu, 07 May 2026 04:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 07 May 2026 04:15 PM IST
सार
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्ड-36 बुंदेलखंडी वार्ड के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जीत मिली। विजयी हुए नितिन केसरवानी को 709 मत पड़े
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्ड संख्या 36 बुंदेलखंडी वार्ड में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितिन केसरवानी ने 11 मतों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी रवि कुमार को 11 मतों से हराया।
विज्ञापन
नितिन केसरवानी को 709 मत पड़े, जबकि रवि कुमार को 698 मत मिले। तीसरे स्थान पर सपा के नागेंद्र तिवारी रहे। उनको 636 मत मिले। चौथे स्थान पर निर्दल दाऊ दयाल रहे। उनको 216 मत प्राप्त हुए। पांच मत नोटा रहे।
विज्ञापन