फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Biogas plant will be set up in the district, first installment released

जिले में लगेगा बायोगैस प्लांट, पहली किस्त जारी

Sat, 30 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Biogas plant will be set up in the district, first installment released
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि हलिया व पहाड़ी विकास खंड में कंप्रेस्ड बायोगैस और को-ऑपरेटिव वेस्ट क्लस्टर माडल के तहत प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा गोबर के क्रियान्वयन के लिए कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांन तथा कोआपरेटिव वेस्ट कलस्टर मॉडल के लिए विकास खंड हलिया की ग्राम पंचायत गलरा में 23.98 लाख रुपये और विकास खंड पहाड़ी ग्राम पंचायत महुवारी में 26.03 लाख रुपये से बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिये पीएफएमएस के माध्यम से प्रथम किश्त के रूप में 13.15 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को हस्तान्तरित कर निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हुआ हैं।
विज्ञापन

कहा कि अभी जो शौचालय विहीन परिवार बचे हैं तथा पंचायती राज विभाग के पोर्टल पर जो आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनका सत्यापन कर शौचालय सुविधा से आच्छादित किया जाये तथा प्रथम किश्त 3727 शौचालयों का फोटो अपलोड के बाद द्वितीय किश्त देने के लिए सत्यापन के उपरान्त धनराशि अवमुक्त करने एवं अन्य सभी व्यक्तिगत शौचालयो की धनराशि अवमुक्त करने के लिए प्रस्ताव पास किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के भाग-दो के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर स्थापित वार रूम में छह कम्प्यूटर सेट के सर्विस एवं रखरखाव के लिए 25 हजार रुपये एवं मोबाइल व्यय प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्षी वीएस, जिला विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed