{"_id":"5e502b838ebc3ef382540927","slug":"bike-rider-killed-by-buffalo-hit-two-injured-mirzapur-news-vns5120771134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसे के धक्के से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसे के धक्के से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के नएपुर गांव के पास गुुरुवार की देर रात बारात से घर लौटते समय बाइक भैंसे से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां एक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के आमघाट निवासी 22 वर्षीय रामेश्वर गुप्ता पुत्र देवचरन अपने साथी भरुहना निवासी 26 वर्षीय राकेश गुप्ता पुत्र विसंभरनाथ गुप्ता और 22 वर्षीय विक्रम पुत्र कैैलाश नाथ चौधरी निवासी सबरी चुंगी के साथ तिलठी में एक बारात में शामिल होने गए थे। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक रामेश्वर चला रहा था। बाइक नएपुर गांव के पास पहुंची थी कि एक भैंसे से टकरा गई। भैंसे से टकराकने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरो ने स्थानीय लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूयना देकर घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टर ने राकेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। रामेश्वर की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।